HARIDWARUTTARAKHAND

गुरुनानक प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे के ग्रंथी प्रीतम सिंह के अनुसार गुरुनानक प्रकाश पर्व हर साल की तरह इस वर्ष भी सभी ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान संजय सरदार, रोहताश, कारण सिंह, सोहन सिंह, तेजपाल सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, गुरप्रीत सिंह, नीरज सिंह, हैप्पी सिंह आदि उपस्थित रहे।