HARIDWARUTTARAKHAND

भारत के संस्कार, संस्कृति और सहृदयता को स्वीकार रहा  पूरा विश्व: विज्ञानानंद

हरिद्वार।

भारत विश्व गुरु बनेगा जिसका शुभारंभ हो गया है। भारत के संस्कार, संस्कृति और सहृदयता को पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सदी तक राज किया उसकी कमान भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में है। इसके साथ ही मारीशस, सिंगापुर, पुर्तगाल, सुरीनाम ,गुयाना तथा शेमेल की कमान भी भारतवंशियों के पास है, यह बात श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विष्णु गार्डन स्थित श्रीगीता विज्ञान आश्रम में आशीर्वचन देते हुई कही। उन्होंने कहा कि भारत के विश्व विजेता बनने का रास्ता धीरे-धीरे साफ हो रहा है। संस्कार विहीन देश अनावश्यक मुद्दों पर आपस में लड़ कर बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन भारत सर्वे भवंतु सुखिनः एवं सभी का साथ लेकर सबका विकास करने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,राजस्थान ,पंजाब और हरियाणा के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित थे।