हरिद्वार में 14 नवम्बर को निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा
हरिद्वार
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक यूनियन कार्यालय मायापुर में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने बैठक में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को बताया कि हरिद्वार में 14 नवंबर को प्रातः 10-00 बजे हरकी पैड़ी पर पूजन के साथ भारत जोड़ो यात्र मोती बाजार, अपर रोड से निकलेगी और शिव मूर्ति पर समाप्त होगी। हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्र का प्रभारी कांग्रेस से हरिद्वार विधान सभा के प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है। भारत जोड़ो यात्र में प्रदेश के मुखिया करण माहरा सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के साथ-साथ देश को भी जोड़ने काम करेगी। आज देश में युवा मायूस हो गया है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई सरकार के काबू से बाहर हो गई है। पूर्व प्रदेश महासचिव व इंटक नेता अशोक टंडन ने कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए राहुल गांधी को मालूम है कि यदि कांग्रेस जुड़ गई तो देश स्वयं जुड़ जाएगा। आज देश का माहौल इतना खराब हो गया है मोदी सरकार भाई को भाई से लड़ा रही है। धर्म के नाम पर देश के माहौल को खराब कर रही है। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वे उसे तन मन व धन से पूरा करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अपील की हैं कि वह भारत जोड़ो यात्र में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दें। बैठक में कर्मचारी नेता मुरली मनोहर, राजवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, सुभाष घई, मधुकांत गिरी, चौखे लाल, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, समर्थ गर्ग, तरुण व्यास, विमल साटु, प्रशांत शर्मा, बलराम गिरी कड़क, अभिषेक गिरी, तुषार कपिल, वीरेंद्र भारद्वाज, सन्नी मल्होत्र, विशाल निषाद, कर्म सिंह राणा, गोविंद निषाद, वेदांत उपाध्याय, शिबू राजपूत, नितिन यादव रघुवंशी, शरद शर्मा, दीपक पांडे, दीपक जखमोला, नीतू बिष्ट, आर्यन राठौर, राजेंद्र भारद्वाज, हरि राम, विजय प्रजापति, धनीराम, अरुण राघव, संजय शर्मा ठेकदार, नितिन कश्यप, मुन्ना, राजेंद्र चौटाला आदि उपस्थित रहे।

