HARIDWARUTTARAKHAND

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दबाया पति का गला , केस दर्ज

हरिद्वार

बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए। आरोपी दीवार फांद कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता पति का कहना है कि गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इस प्रकरण में कई बार आरोपी युवक को समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सोते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर बच्चे जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने बमुश्किल उसको बचाया। इस दौरान आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी और युवक अजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।