HARIDWAR

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक आयोग बने: पाहवा

हरिद्वार। आल इण्डिया सीनियर सीटिजन वैलफेयर सोसायटी ट्रस्ट की एक वर्चुअल बैठक इं. मधुसूदन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन एसएस राणा द्वारा किया गया। बैठक में संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि सीनियर सीटिजन की सुरक्षा होना अति आवश्यक है। मधुसूदन आर्य ने कहा कि प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक आयोग बनना चाहिए जिससे कि समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय रहते हो सके। राजीव राय महामंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन के लिए डे फीचर सेंटर बनने चाहिए ताकि वे मनोरंजन कर सके। वरिष्ठ समाजसेवी नानक चन्द्र गोयल ने कहा कि प्रत्येक जिले में वर्तमान परिपेक्ष्य में निराश्रित वरिष्ठजनों के लिए वृद्धाश्रमों का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे कि उन्हें उचित संरक्षण व आश्रय मिल सके। विनोद कुमार मित्तल व कमला अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिये जाने पर ज़ोर दिया गया। बैठक में शांति स्वरूप गुप्ता, एमपीएस गोयल, सत्यवती अग्रवाल, रेखा नेगी, प्रीति जोशी, मनीषा विमल, इं0 प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक राघव, जगदीश विरमानी, सतीश चन्द्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार, नीरजा अग्रवाल, आरबी माथुर आदि उपस्थित रहे।