HARIDWAR

सभ्य समाज में गलत अचारण के अध्यापकों की कोई जगह नहींः डॉ. मनु शिवपुरी

हरिद्वार,

भल्ला इंटर कॉलेज कॉलेज प्रकरण को लेकर बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी ने कहा कि सभ्य समाज में गलत अचारण के अध्यापकों के लिए कोई जगह नहीं है, जिनके कंधों पर बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने की जिम्मेदारी हो। लेकिन वह अपने अचारण के विपरीत जाकर खुद छात्राओं का उत्पीड़न व शोषण करने में लगे हों। ऐसे अध्यापकों की सही जगह सलाखों के पीछे है। अभी हाल में भल्ला इंटर कॉलेज में एक प्रवक्ता सुनील आर्य की करतूतोें ने तीर्थनगरी को हिलाकर रख दिया। आरोप हैं कि प्रवक्ता द्वारा अपने कक्षा के ही दो छात्राओं को मानसिक उत्पीड़न करते हुए शोषण किया। छात्राएं इस कदर हैरान व पेरशान हो गयी कि उनको कॉलेज छोड़ने का मन बनाना पड़ा, लेकिन प्रवक्ता ने उनको टीसी तक नहीं लेने दी। पीड़िताओं के प्रधानाचार्य से शिकायत करने पर उनके घर पर पहुंचकर आरोपी प्रवक्ता द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। इस बात की जानकारी बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि मामला करीब तीन माह पुराना है, लेकिन आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ। मामला उनके संज्ञान में आने पर उन्होंने खुद पीड़िताओं से मुलाकात करते हुए उनसे पूरी प्रकरण की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार, एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार से भी सम्पर्क कर मामले से अवगत कराया गया। जिन्होंने उनको भरोसा दिलाया कि पीड़ित छात्राओं को न्याय जरूर दिलाया जाएगा। दुर्भाग्यवश मामला थाने तक ही नहीं पहुंचा। उनके द्वारा लगातार पीड़ित छात्राओं के सम्पर्क में रखते हुए उनको न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रही। उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ नगर निगम आयुक्त की ओर से एक्शन लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर प्रवक्ता के खिलाफ लिखित में कॉलेज प्रधानाचार्य को शिकायत की थी। जिसपर इस मामले को लेकर तीन-तीन बैठकें हो चुकी थी, लेकिन कॉलेज प्रबंधन कोई निर्णय नहीं ले पाया। आरोप है कि शिकायत करने की जानकारी पर आरोपी प्रवक्ता कई बार शिकायतकर्ता छात्राओं के घर पर पहुंचकर उनको शिकायत वापस लेने के लिए धमका गया। लेकिन पीड़ित छात्राएं भी मन बना चुकी थी कि प्रवक्ता के खिलाफ कार्यवाही कराने की। आरोप है कि प्रवक्ता द्वारा पीड़ित छात्राओं से अश्लील चौट भी की गयी, पीड़ित ने अपनी शिकायत के साथ चैट को भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में आया कि आरोपी प्रवक्ता की इस तरह की शिकायते पूर्व में भी की जा चुकी हैं। लेकिन तब मामले को कुछ शिक्षकों के दबाब में दबा दिया गया था। लेकिन अब मामले को दबने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित छात्रओं को जरूर न्याय दिलाया जाएगा। जिसके बाद समाज में एक नजीर पेश होगी कि अगर गलत करोगे तो उनको सजा जरूर मिलेगी। अधिवक्ता पुनीत कंसल ने इस मामले में कानून की जानकारी देते हुए पीडित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मामले को थाने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रेसवार्ता के दौरान एडवोकेट पुनीत कंसल, अर्श शर्मा, संजीव बालियान, दिव्यांश शर्मा आदि मौजूद रहे।