UTTARAKHAND

महाराज ने किया 17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

पौड़ी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल विकासखंड में 16 करोड़ की लागत ने बन रही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बीरोंखाल मुख्यालय में पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत किया। राजकीय इंटर कालेज बीरोंखाल में प्रेम सिंह नेगी की अध्यक्षता वाले कर्याक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मां कालिंका मंदिर, पैठाणी, तारकेश्वर मंदिर को पर्यटन टूरिजम सर्किट से जोड़ा जा रहा है, जिससे इन मंदिरों में दर्शन कराने के लिए देश-विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं से क्षेत्र के लोगों की आमदानी बढ़ेगी। साथ ही घरेलू उत्पादाकों बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामसभाओं को आपदा से निपटने के दस लाख दिए जा रहे हैं। अधिकारियों को चौबट्टाखाल विधानसभा में हो रहे विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सतपाल महाराज ने लोनिवि, एनएच के अधिकारियों को 20 दिन में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। महाराज ने 1088.61 करोड़ की लागत से बनने वाली मैठाणाघाट-रसियामहादेव पंपिंग पेयजल योजना का भूमि पूजन किया, 385.96 का पर्यटन आवास गृह रसियामहादेव का शिलान्यास, राइंका सुन्दरनगर के कक्ष-कक्षों का शिलान्यास, 21.36 लाख का राप्रावि नागणी का शिलान्या किया। महाराज ने राइंका घोडियानाखाल में कक्ष-कक्षो के निर्माण को 224.24 करोड़, राइंका घोडियानाखाल 40.04 राइका बेदीखाल, राइंका बीरोंखाल में प्रयोगशाला, राइंका स्यूंसी में कक्ष-कक्षों के निर्माण को राशि दी, राकाइंका बीरोंखाल में कक्ष-कक्षों के लिए 77.27 लाख से बनने वाले भवनों का शिलान्यास किए। वहीं बुआखाल हाईवे पर स्यूंसी ने बने पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा प्रदेश सदस्य सुयेश रावत, बीईओ बीरोंखाल वर्षा भारद्वाज, पूर्व प्रमुख दर्शन सिहं रिगोड़ा, ब्लाक अध्यक्ष भाजपा यशपाल गोर्ला, प्रेम सिंह नेगी, मुकेश बिष्ट,ध्यानपाल गुसाईं आदि थे। संचालन मुकेश पोखरियाल ने किया।