पांच क्षेत्रधिकारियों को किया कार्यक्षेत्र आवंटन
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने जनपद में नियुक्त क्षेत्रधिकारियों को कार्यक्षेत्र आवंटन किया गया है। जिनमें सुश्री रेखा यादव को पदोन्नति की प्रत्याशा में सपुअ/क्षेत्रधिकारी सर्किल ज्वालापुर से प्रभारी एसपी क्राइम/यातायात एवं पुलिस लाइंस का पर्यवेक्षण अस्थाई रूप से रिक्ति के सापेक्ष अग्रिम आदेश तक करेंगी, विवेक कुमार क्षेत्रधिकारी सर्किल रुड़की से क्षेत्रधिकारी सर्किल लक्सर, सुश्री पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार (नवनियुक्ति जनपद आगमन पर) से क्षेत्रधिकारी सर्किल रुड़की, हेमेन्द्र नेगी क्षेत्रधिकारी सर्किल रुड़की से क्षेत्रधिकारी कार्यालय/श्यामपुर, और सुश्री निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स से क्षेत्रधिकारी सर्किल ज्वालापुर/पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स आवंटन किया गया।

