HARIDWARUTTARAKHAND

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने 100 टीबी मरीजों को लिया गोद

हरिद्वार

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने 100 क्षय रोगियों (टीबी मरीज) को गोद लिया है। तीन साल तक रविंद्र पुरी इन रोगियों को प्रोटीन वाली वस्तुओं के साथ राशन वितरित करेंगे। सोमवार को पंचायती अखाड़ा निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर परिसर में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने 100 टीबी रोगियों को गोद लेने के बाद राशन की किट वितरित की है। राशन किट में आटा, दाल, चावल सहित कई प्रोटीन की वस्तुएं मौजूद हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए रविंद्र पुरी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है प्रधानमंत्री की अभियान के तहत उन्होंने 100 टीबी मरीजों को गोद लिया है। जिन्हें 3 साल तक राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।