HARIDWARUTTARAKHAND

लव जेहाद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हरिद्वार

पूर्व विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लव जेहाद को लेकर कनखल होली चौक पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने लव जेहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की। सोमवार को होली चौक में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। श्रद्धा कांड के आरोपी को फांसी की सजा की मांग की। संजय गुप्ता ने कहा कि लव जेहाद को पूरी तरह बंद होना चाहिए। लव जेहाद के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए और कानून को तोड़ने वालों के फांसी की सजा तय की जाए। प्रदर्शन करने वालों शेषराज सैनी, रविंद्र पनियाला, सुनील सैनी, धर्मेंद चौहान, नपेंद चौधरी, सचिन शर्मा, आशु चौधरी आदि शामिल रहे।