भूमिगत बिजली लाइन के बॉक्स में धमाकों के साथ लगी आग
हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के रानीपुर मोड़ क्षेत्र में डाली गई भूमिगत बिजली की लाइन के बॉक्स में देर रात कई धमाके होने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद करा आग पर काबू पाया। वहीं दिन के समय ऊर्जा निगम के कर्मचारी आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए बॉक्स की मरम्मत में जुटे रहे। जिसके चलते क्षेत्र में शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।

