HARIDWARUTTARAKHAND

एसएसपी ने किया पुलिस मॉर्डन स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ

हरिद्वार

पुलिस लाईन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल में एसएसपी अजय सिंह की पहल पर छात्रों के भविष्य दृष्टिगत स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया। भगवान स्थित बीगार्ड कंपनी की और से स्मार्ट क्लासेज के लिए स्कूल को स्मार्ट पैनल (टच स्क्रीन प्रोजेटकर), उपकरण व फर्नीचर आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसएसपी अजय सिंह ने बच्चों को शुभकानामएं देते हुए स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान एसपी क्राईम रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका यादव, सीओ सिटी मुकेश ठाकुर, आरआई पुलिस लाईन जितेंद्र जोशी, पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या ममता तोमर, बीगार्ड कंपनी के जीएम एवं प्लांट हेड विनय कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार, एचआर शंकुल कुमार एवं डिप्टी मैनेजर संजीव वर्मा सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।