HARIDWARUTTARAKHAND

चरस सहित दबोचा  

हरिद्वार

थाना कनखल पुलिस ने एक युवक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। रात्रि चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी देवेंद्र निवासी ग्राम रसूलपुर बुग्गावाला के कब्जे से 182 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा चंबा टिहरी गढ़वाल त्रिवेंद्र रावत से चरस खरीदे जाने की जानकारी मिली है। उसकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई खेमेन्दर गंगवार, कांस्टेबल निर्मल, सत्येंद्र रावत, जयपाल सिंह शामिल रहे।