HARIDWARUTTARAKHAND

नगर पालिका अध्यक्ष के चार साल पूरा होने पर शुभकामनाएं दी

हरिद्वार

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को अध्यक्ष के रूप में सफलतम चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर नगर पालिका कार्यालय में सभासदों, पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हमने हमेशा प्रयास किया है क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें तत्काल किया जाए और हमने यह कार्य किए भी हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्षों में दो वर्ष कोरोना काल में रहे उसके बाद भी हमने सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र में समानता से सड़कों, नालियों और पुलिया निर्माण के कई कार्य किए। बहुत सारे निर्माण कार्य गतिमान हैं और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।
इस मौके पर सभासद पंकज चौहान, राधेश्याम कुशवाह, अंकुर यादव और हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष लज्जाराम शर्मा, दीपक नौटियाल, अशोक शर्मा, अवधेश राय, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, वेदान्त चौहान, अर्जुन चौहान, आशीष रस्तोगी, अमित भट्ट, नवीन भट्ट आदि शामिल रहे।