HARIDWARUTTARAKHAND

कोर का स्थापना दिवस मनाया गया

हरिद्वार 

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) में 25वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब 15 से 20 प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा रुड़की के जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आगे बढ़कर जीवन में नए-नए मुकाम हासिल करें। कॉलेज के चेयरमैन जेसी जैन ने कॉलेज के 24 साल पूर्ण होने पर छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन को शुभकामनाएं दी। इस दौरान डायरेक्टर प्रो. बीएम सिंह ने एक वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, कॉलेज अध्यक्ष जेसी जैन व चांसलर एसपी गुप्ता द्वारा किया गया।