HARIDWARSPORTSUTTARAKHAND

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का किया आयोजन

हरिद्वार

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के सप्तम दिवस में अण्डर-14, अण्डर-17 एवं अण्डर-21 (बालकध्बालिका) आयु वर्ग में कराटे खेल विद्या का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट द्वारा प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये गये। अण्डर-14 बालक वर्ग में भार वर्ग 45 से 50 किलो में विकास प्रथम एवं चिराग द्वितीय स्थान पर रहे। अण्डर-14 बालिका वर्ग में भार वर्ग 45 से 50 किलो में श्रयांशी का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। वहीं भार वर्ग 40 से 45 किलो में निधी खत्री का चयन भी राज्य स्तर के लिए किया गया। अण्डर-17 बालिका वर्ग में भार वर्ग 39 से 40 किलो में विपना प्रथम, ज्योति द्वितीय रही। अण्डर-17 बालक वर्ग में भार वर्ग 50 से 55 किलो में प्रिंस श्रेष्ठा प्रथम एवं अनुराग सिंह राणा-द्वितीय रहे। इस अवसर पर श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, बहादराबाद, जितेन्द्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग आलोक सिंह, मुकेश सिंह, संजय अरोड़ा, विनोद रयाल, योगराज सिंह, प्रीति रतुडी, सचिन कुमार, हेमन्त सैनी, रीना, समीर सुमित, खेल प्रशिक्षक, कमलेश, तुषाल, मनोज, यामिनी, रॉकी, कमलेश, सुशील, विशाल आदि उपस्थित रहे।