HARIDWARUTTARAKHAND

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी डा.अंबेडकर को श्रद्धांजलि

हरिद्वार

संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गाँव झाबरी मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर , अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। डा.आंबेडकर ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। डा.अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारत के संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से थे। उनके द्वारा बनाए हुए संविधान से देश पूरे विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री खालिद, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार, हंसराज, नीटू कुमार, दौलत, कर्म सिंह, इंद्राज कुमार, कार्तिक कुमार, महरु सिंह, कार्तिक आदि उपस्थित रहे।