HARIDWARUTTARAKHAND

आप बनेगी भविष्य का विकल्प: नरेश

हरिद्वार

गुजरात के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सीटें मिलने को उत्साहवर्धक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण में ढोल बजाकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी का खाता खोलकर यह साबित कर दिया कि अब पूरे देश में आम आदमी पार्टी बड़ी राजनैतिक ताकत बनने जा रही है। नरेश शर्मा ने कहा कि गुजरात में बड़ी संख्या में वोट मिलने के कारण आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा हासिल कर चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष संजू नारंग ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। इस मौके पर संगठन मंत्री खालिद हसन, मूजत्तजिर अंसारी, उस्मान मालिक, ताजुदीन, सुल्तान राव, टिनकुराम, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।