HARIDWARUTTARAKHAND

आबादी क्षेत्र में हाथियों का आतंक

हरिद्वार

लालढांग क्षेत्र के श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, दुधला दयालवाला, चमरिया, गैंडीखाता, लाहड़पुर आदि में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। दिन ढलते ही हाथी आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं और किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को रौंद रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में हाथी कभी भी खेतों में उन पर हमला कर सकता है। कांगड़ी में एक घर की चारदीवारी हाथी ने तोड़ डाली। वहीं बीती रात दुधला दयालवाला में किसान बच्चन सिह रावत, भरत सिंह, सरबन सिह, कुलदीप सिंह आदि की गेहूं और गन्ने की 5 बीघा से फसल चौपट कर दी। लालढांग के चमरिया गांव के किसान हिम्मत सिंह ने बताया कि हाथी ने डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल तहस-नहस कर डाली है। वन प्रभागीय अधिकारी हरिद्वार मयंक शेखर झा ने बताया कि ग्रामीण आबादी क्षेत्र में सुरक्षा दस्तों को अलर्ट किया गया है। बजट के अनुसार क्षतिग्रस्त फेंसिंग तारबाड़ की मरम्मत भी कराई जा रही है।