CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

सिडकुल से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने बीती देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग इलाकों से दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत हजारों में बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग क्षेत्रें से दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। स्मैक तस्करों के पास से पुलिस ने कुल 17.39 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इसरार पुत्र इकराम निवासी ग्राम बुढाहेडी पोस्ट मकरुबपुर थाना पथरी हरिद्वार बताया है। जिसके पास से पुलिस ने 9.84 ग्राम और अंकुश पुत्र लालू निवासी ग्राम टांडा भागमल भोगपुर थाना लक्सर हरिद्वार बताया है। जिसके पास सेे 7.55 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।