एचआरडीए के खिलाफ किसान आंदोलन में उठाएंगे आवाज
हरिद्वार
भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने एचआरडीए के अधिकारियों की मनमानी के विषय को 18 दिसंबर को दून में होने वाले किसान सम्मेलन में रखने पर सहमति बनी है।जमालपुर जियापोता रोड पर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजित भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर 18 दिसंबर को देहरादून में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 223 किसान संगठन भाग लेने आ रहे हैं। भाकियू किसान उत्थान ने भी मांग का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एचआरडीए के अधिकारियों की मनमानी को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी पाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, विनोद कश्यप, शाहनवाज शाह, मोहम्मद अकील, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप, शहीद हसन, भोलू, मनोज कुमार, स्वराज सिंह आदि सहित किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

