HARIDWARUTTARAKHAND

किसानों को मुआवजे में सहयोग करती है मंडी समिति

हरिद्वार

लालढांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में मंडी समिति हरिद्वार की ओर से कृषक गोष्ठी आयोजन किया गया। किसानों को मंडी समिति सचिव नंदनी उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसानों की फसल प्राकृतिक या दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त होती है तो उसके लिए मंडी समिति द्वारा मुआवजे में सहयोग किया जाता है। यदि कोई किसान कृषि कार्य करते हुए किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो उसके लिए भी मंडी समिति सहयोग करती है और किसानों के बच्चे जो कि एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहे हों उनको प्रोत्साहन करने के लिए भी मंडी समिति द्वारा सहयोग किया जाता है। जिसके लिए किसान को मंडी समिति में संपर्क करना होता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, अजब सिंह, निरंजन सिंह, चंदन सिंह, राजवीर सिंह, संजय सिंह, मोहन सिंह, सुभाष ,राजा राम, छज्जू,राम दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।