UTTARAKHAND

कारगिल शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी

हल्द्वानी।

शहीद पार्क लखनपुर में पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए रामप्रसाद ध्यानी और शहीद विश्वबंधु रावत को श्रद्धांजलि दी।सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर रामनगर के पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सैनिक भुवन डंगवाल, उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग रामनगर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन चन्द्र पोखरियाल, ब्लॉक प्रतिनिधि चन्द्रमोहन सिंह मनराल, पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर दामोदर जोशी, सचिव व पार्षद भुवन सिंह डंगवाल, जिला सैनिक कल्याण विभाग के भगवत सिंह चौहान, कम्पनी हवलदार मेजर व यूथ फाउंडेशन पीरूमदारा के संचालक मंगल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।