HARIDWARUTTARAKHAND

महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने दो परिवारों को टूटने से बचाया

हरिद्वार

पुलिस लाइन रोशनाबाद में दीपाली सिंह अध्यक्षा ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया सुश्री रेखा यादव के नेतृत्व में प्रभारी महिला हेल्प लाइन रूड़की उपनिरीक्षक हिमानी रावत, अधिवक्ता श्रीमती विदुषी चतुर्वेदी, स्वयंसेविका श्रीमती एकता अरोरा, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) विनोद कुमार शर्मा, मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार द्वारा 4 जटिल मामलों में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग की गई। जिनमें 2 मामलों में सकारात्मक कार्यवाही करते हुए काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनके बीच काफी समय से चले आ रहे विवाद को सुलझा कर समझा-बुझाकर दो परिवारों को टूटने से बचाया गया। इस प्रकार महिला ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा परिवारों को टूटने से बचाए जाने पर उक्त परिवारों के परिजनों द्वारा ऐच्छिक ब्यूरो टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया।