विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
हरिद्वार
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हजारा ग्रांट स्थित मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक रवि बहादुर ने रिबन काटकर किया। विधायक ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती है। हार से कभी मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी कमी का सुधार करना चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी युवाओं को प्रतिभा दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी खेल से अपना कैरियर बना सकते हैं। कई युवाओं ने खेल से अपने समाज और देश का नाम रोशन किया। क्षेत्र के युवाओं के लिए शासन से स्टेडियम की मांग की जाएगी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। टूर्नामेंट आयोजन के सदस्य अमजद अली ने बताया कि 18 दिसंबर से 18 जनवरी तक क्रिकेट टूर्नामेंट जारी रहेगा। जिसमे जिले की 32 टीम हजारा ग्रांट, सलेमपुर, बोंगला, बोडाहेडी, औरंगाबाद, कोटा मुरादनगर, तेलीवाला, दौलतपुर, धनपुरा, बढ़ेडी, कलियर, मेवड, रसूलपुर, लाल वाला, बंदरजूड, आसफनगर, टांडा, इनायतपुर, इब्राहिमपुर आदि प्रतिभाग कर रही है। पहला मैच सलेमपुर और बोंगला के बीच हुआ। जिसमें सलेमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बोंगला की टीम ने 10 ओवर में सात विकट खोकर जीत हासिल कर ली। इस अवसर पर रविंद्र कौर राठौर, प्रधान बुदू हसन, आमिर खान, गोल्डी, नौशाद, रवि, मोनू, रहमान, नजम, अहसान, दानिश, बिहारी लाल, गुड्डू, शेरू, अरमान, विक्की, बिटटू आदि उपस्थित थे।

