HARIDWARUTTARAKHAND

लघु व्यापारियों ने की वेंडिंग जोन के सौन्दर्यकरण की मांग

हरिद्वार

नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए ललतारौ पुल स्मार्ट वेंडिंग जोन और रोड़ी बेलवाला में महिला पिंक वेंडिंग जोन में फेरी नीति नियमावाली के अनुसार सौंदर्यकरण, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि लगाने की मांग को लेकर लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के एक्सईएन माधवानंद जोशी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस अवसर संजय चोपड़ा ने बताया कि राज्य फेरी नीति नियमावाली के अनुसार हरिद्वार विकास प्राधिकारण फेरी समिति का सदस्य है। नगर प्रशासन द्वारा ललतारौ पुल व पिंक वेंडिंग्र जोन लाभार्थियों सें अनुबंध कर उन्हें सौंप दिए गए हैं। दोनों वेंडिंग जोन में सौन्दर्यकरण कार्य एचआरडीए को करना है। जोकि अब तक नहीं किया गया है। प्राधिकरण द्वारा जिस प्रकार चौराहों व सार्वजनिक स्थलों का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। उसी प्रकार दोनंो वेंंडिंग जोन का सौन्दर्यकरण कराकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। प्राधिकरण के एक्सईएन माधवानंद जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सौन्दर्यकरण कार्य जल्द करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में लघु व्यापार एसो. के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल, न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन के अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन, दिलीप गुप्ता, प्रभात चौधरी, चंदनसिंह दास, मोहनलाल, प्रभात चौधरी, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, नम्रता सरकार, कामिनी मिश्रा, संगीता चौहान, पुष्पा दास आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।