HARIDWAR

परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग

रुडक़ी।

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने का विरोध करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया। रुडक़ी तहसील स्थित ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के जिला प्रमुख गितेंद्र सैनी ने कहा कि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की गलती के कारण हजारों छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम रोक लिया। जिसके कारण उनका भविष्य अधर में अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम न घोषित होने से वह न आगे की शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं न किसी प्रतियोगी परीक्षा में भागीदारी कर पा रहे हैं। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कॉलेजों पर दबाव बनाने के लिए जानबूझकर रिजल्ट को जारी नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित ना होना देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ कुठाराघात है। इस अवसर पर अभिषेक, जयंत, शिवम, सुनील,असद, अमजद,रवि, नीतीश कुमार,सुनील कुमार, दीपक गोपाल, शक्ति,रवि कुमार,मोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।