HARIDWARUTTARAKHAND

चरस तस्कर को गिरफ्तार किया

हरिद्वार

थाना कनखल पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए आरोपी सुन्दरलाल उर्पु राजू उर्फ झुंगी निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी के कब्जे से 340 ग्राम चरस बरामद की गयी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, एसआई खेमेन्द्र गंगवार, कांस्टेबल, सतेन्द्र रावत, जयपाल सिंह, होमगार्ड प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे। दूसरी और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की पुलिस टीम ने साद कुरैशी निवासी मोहल्ला कस्सावान को 55 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल जसवीर चौहान व कृष्णा रावत शामिल रहे।