HARIDWARUTTARAKHAND

वरिष्ठ नागरिकों ने भेल की मुख्य चिकित्साधिकारी के सामने उठाई मांगें

हरिद्वार

वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने भेल संस्थान की मुख्य चिकित्साधिकारी शारदा स्वरूप से वार्ता करते हुए दवाइयों की गुणवत्ता बढ़ाई जाने, ब्लड प्रेशर चेक करने में ओपीडी चिकित्सकों का योगदान करने, रोगियों की देखभाल के दौरान आवश्यक पड़ने पर ही मोबाइल और कंप्यूटर का प्रयोग करने, 75 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को पंजीकरण से छूट दी जाने आदि की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र पाल सिंह राणा, बाबूलाल, सुमन, सुखबीर सिंह, चौधरी चरण सिंह, आरबी शर्मा, शिव चरण, एससीएस भास्कर, हरदयाल अरोड़ा, केपी शर्मा, पीसी धीमान आदि मौजूद रहे।