HARIDWARUTTARAKHAND

अल्प संख्यक मोर्चा ने दी नए साल की शुभकामनाएं

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस मौके पर नरेश शर्मा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि आप के कार्यकर्ताओं का दिल्ली एमसीडी एवं गुजरात की जीत से मनोबल बढ़ा हुआ है जो कि आगामी नगर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप काम की राजनीति करती है इसी कारण दिल्ली वासियों एवं गुजरात के 41 लाख लोगों ने पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है कि जब उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर एकजुट होने और कमर कसने की बात कही। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि उत्तराखंड को पिछले 22 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने खूब लूटा है। अब जनता इस बात को धीरे-धीरे समझ रही है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। बैठक में खलील राणा, ख़ालिद हसन, बीएस नेगी, शमशद अंसारी, दिलशाद, शमसेर, उस्मान, सुल्तानराव आदि उपस्थित रहे।