शराब तस्कर व दो चाकू के साथ गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार की शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक तस्कर समेत दो युवकों चाकुओं के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि बीती शाम को पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान स्कूटी सवार एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी के लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज पुत्र शीशराम निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कृष्णा निवासी भेड़ाघाट जिला जबलपुर मध्य प्रदेश हाल जोगिया मंडी चौकी हरकी पैड़ी हरिद्वार और सुमित पुत्र मदन निवासी गोसाई गली भीमगोड़ा चौकी खड़खड़ी बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

