HARIDWARUTTARAKHAND

भेल सेक्टर चार से ऑटो चोरी

हरिद्वार

भेल सेक्टर चार से ऑटो चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस के मुताबिक सीतापुर ज्वालापुर निवासी ममता ने शिकायत कर बताया कि ऑटो को चालक रवि निवासी जियापोता कनखल चलाता है। ऑटो को लेकर वह भेल सेक्टर चार गाया था। केंद्रीय विद्यालय चौराहे से चोरी होने की जानकारी चालक ने उन्हें फोन पर दी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।