यात्री का मोबाइल फोन ले उड़ा टप्पेबाज
हरिद्वार
रेलवे स्टेशन कैंपस में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री के हाथ से एक टप्पेबाज मोबाइल फोन ले उड़ा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए मोहन सिंह बिष्ट निवासी बालासौड़ निकट लक्ष्मी वेंडिंग प्वांइट कोटद्वार पौड़ी ने बताया कि चार जनवरी को जोधपुर राजस्थान के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया, उसने उसे बातों में उलझाया। आरोप है कि युवक ने उसके हाथ से फोन ले लिया, फिर वह मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

