दो सटोरिए गिरफ्तार किए
हरिद्वार
शहर कोतवाली पुलिस ने दो सटोरिए दबोचे हैं। सटोरियों के कब्जे से कई हजार रुपये बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि खड़खड़ी रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम ने विकास उर्फ विक्की निवासी नई बस्ती खड़खड़ी को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से सट्टापर्ची एवं 2470 रुपये बरामद हुए। वहीं कमल निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी को भी दस हजार की रकम के साथ दबोचा गया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

