रानीपुर क्षेत्र में शांतिभंग में दो गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे दो युवकों को गिरफ्रतार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दो युवक आप में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जिनको कोतवाली लाया गया, जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कर्ण पुत्र स्व. पप्पू और कल्लू पुत्र बाबूराम निवासीगण ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।

