HARIDWARUTTARAKHAND

पंचायत में ग्राम प्रधान ने अलाव जलाए

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसिरपुर कलां में ग्राम प्रधान गुलनाज ने चौराहों पर लकड़ी डलवाकर अलाव की व्यवस्था कराई है। बताया जा रहा है कि प्रधान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्होंने अपने खर्च से पंचायत के कई चौराहों पर लकड़ी डलवाने का कार्य है ताकि लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। प्रधान प्रतिनिधि साजिद अली ने पंचायत में लकड़ी की व्यवस्था अपने खर्च पर कराई गई है। ग्रामीण रहमान, राजकुमार, दीपक, शमशाद, इरशाद, खुर्शीद, हारून, राशिद, इकरार, गुलशन आदि ने उनका आभार जताया है।