HARIDWARUTTARAKHAND

फेरुपुर अखाड़े में जरूरतमंदों को कंबल बांटे

हरिद्वार

पथरी थाना अंतर्गत गांव में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन फेरुपुर की और से सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल बांटे गए। शानिवार को गांव फेरूपुर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत दर्शन दास कोठारी निरवाण राजघाट कनखल की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। इस अवसर पर अखाड़े के संत मोजूद रहे। इस मौके पर अखाड़े के महामंडलेश्वर मुख्य अतिथि हरि चेतना चंद ने कंबल बांटे। मौके पर श्री महंत दर्शन दास कोठारी, पंचायती उदासीन अखाड़ा फेरूपुर, मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतन आनंद महाराज, महंत दामोदर दास कोठारी कनखल, केवलानंद बड़ा उदासीन अखाड़ा महतोली,ब्रह्म मुनि महतोली, अभय नंद महाराज, महंत जितेंद्र मुनि कोठारी शाहपुर शीतला खेड़ा, महंत मुरली दास शेरपुर उदासीन अखाड़ा, प्रधान प्रतिनिधि अमित सैनी फेरूपुर, धर्मेंद्र चौहान, मास्टर धर्मजीत सिंह सैनी, श्यामलाल शर्मा, अनिल कुमार प्रजापति, पुरुषोत्तम सैनी, मनोज कुमार और महिलाएं अखाड़े में मौजूद रहे।