मकर संक्रांति पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया सहभोज कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार
पथरी के फेरुपुर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड की ओर से मकर संक्रांति पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहभोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा की योजनाओं की विस्तार ने जानकारी दी। कहा कि आज हमें केवल भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करना है। सरकार की सभी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के विश्वास पर कार्य करती है। उन्होंने मकर संक्रांति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्रांति को बहुत महत्व दिया जाता है। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है। कहा कि इसे ऋतु परिवर्तन कहा जाता है जिसके चलते मनुष्य के जीवन मे भी परिवर्तन हो जाता है। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद जिलापंचायत सदस्य किरण सिंह ने भी भाजपा की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर भारत लाल, मुनीस पाल, प्रभारी सत्यपाल, नरेश धीमान, बबलू राणा, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, सुभम सैनी, जितेंद्र कश्यप, रविश गोरियांन, लाखन, कुलदीप, पूर्व प्रधानचार्य सुरेंद्र, मनोज कश्यप, सुंदर लाल, तंजीम अली, गुड्डू, धनंजय, नकली राम, कुलदीप, राकेश मिस्त्री, सुनील, सोनू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

