अनाथ आश्रम में गर्म कपड़े बांटे
रुड़की
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष में अनाथ आश्रम में बालिकाओं को गर्म कपड़े दिए गए। अध्यक्ष सावित्री मंगला ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर कहा कि सभी को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। सचिव रितु सहदेव, शालिनी जैन ने कहा सभी को जरूरतमदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। भारत विकास परिषद के सदस्य मयंक गुप्ता, पंकज गर्ग,विशु राम अग्रवाल,रजनी, शैलेंद्र, रुचि,बबीता, विपिन, गौरव, सिमरन, भावना, सुमित अग्रवाल, नलिन तायल, मनमोहन शर्मा, रचना गुप्ता, आलोक गुप्ता,मनोज अग्रवाल, बॉबी जैन शरद गुप्ता, दिनेश, संजय, मोनिका आदि ने सहयोग दिया।

