ई रिक्शा यूनियनों के अध्यक्ष बनाए
हरिद्वार
महासंघ के अध्यक्ष नवीन तेश्वर ने धीर सिंह को कनखल क्षेत्र बजरंगी ई रिक्शा यूनियन का अध्यक्ष मनोनित किया है। कनखल के कई स्थानों पर ई-रिक्शा प्रधान बनाए गए। जिसमें दक्ष मंदिर ई रिक्शा स्टैंड पर राहुल राजपूत, बंगाली हॉस्पिटल पर राहुल प्रजापति, शंकराचार्य चौक का संतोष, रानीपुर मोड़ पर रोशन मिश्रा को नियुक्त किया गया। इस दौरान रोड़ी बेलवाला के प्रधान आशु गुप्ता, महामंत्री सुमित सक्सेना, लक्ष्मण कटारिया आदि उपस्थित रही।

