HARIDWARUTTARAKHAND

महंत गंगदास उदासीन का अवतरण दिवस मनाया

हरिद्वार

श्रवणनाथ नगर स्थित जुगत निवास आश्रम के अध्यक्ष महंत गंगादास उदासीन का 65वां अवतरण दिवस संत महापुरुषों के सानिध्य में भक्तों ने भक्तिभाव के साथ मनाया। संतों ने पुष्पवर्षा कर महंत गंगादास उदासीन को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द ने कहा कि संतों का जीवन परोपकार के लिए समर्पित होता है। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत दामोदर दास, महंत देवानन्द सरस्वती, स्वामी हरिहरानंद, साध्वी सुशीला देवी व आचार्य आदित्य, महंत गोविंददास, महंत जसविन्दर सिंह, महंत कमलदास, स्वामी संतोषानन्द, महंत निर्मल दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी कृष्णानन्द, महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि सहित कई संत महापुरुष मौजूद रहे।