CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

बकाया जमा नहीं करने पर चार स्टोन क्रशर सील

हरिद्वार

1.42 करोड़ बकाया जमा न करने पर प्रशासन की टीम ने चार स्टोन क्रशरों की कुर्की कर दी है। एसडीएम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रुपये जमा न करने पर सामान की नीलामी की जाएगी। चार स्टोन क्रशरों पर बकाया चल रहा था। जुर्माना लगने के बाद इन्होंने रुपये जमा नहीं किए थे। बीते दिनों बैठक कर एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। शुक्रवार को नायब तहसीलदार, संग्रह अमीन टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि भोगपुर स्थित बजीर, गंगा, कुमार और लक्ष्मी नारायण स्टोन क्रशर पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। रुपये न जमा करने पर क्रशर की चल संपती की नीलाम की जाएगी।