HARIDWARUTTARAKHAND

हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया

हरिद्वार

50 दिन 50 कार्य कार्यक्रम के तहत आठवें दिन न्यू शिवालिक नगर वार्ड नंबर पांच में हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर शनिवार को पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। कईं वार्डों में हाई मास्टलाइट लगा दी गई है। जो क्षेत्र रह गए हैं वहां पर भी आने वाले समय में यह कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश भंडारी, सुमन शर्मा, अरुणा देवी, अवनीश मिश्रा, पवन शर्मा, सोनिया गौर, मनीषा, तारा नेगी, दिनेश चौहान, हरिनाम कटियार ,डॉ. राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।