HARIDWARUTTARAKHAND

भगत सिंह चौक प्रस्तावित वेंडिंग जोन की अध्यक्ष बनी नम्रता सरकार

हरिद्वार

लघु व्यापारियों के संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा संगठन का विस्तार किया। प्रस्तावित वेंडिंग जोन भगत सिंह चौक, सेक्टर टू बैरियर के सभी लघु व्यापारियों को संगठित कर आम सभा के माध्यम से सभी लघु व्यापारियों ने अध्यक्ष नम्रता सरकार, महामंत्री विकास कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष आजम अंसारी, अनूप सिंह, मीडिया प्रभारी प्रचार मंत्री कमल सचदेवा, उप महामंत्री मुकेश दीवान, संरक्षक यामीन अंसारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
संजय चोपड़ा ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि रेहड़ी पटरी की समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ही फेरी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उत्तरी हरिद्वार पंतदीप पार्किंग, प्राचीन काली मंदिर, भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्त ऋषि, विष्णु घाट, दक्ष मंदिर, न्यू मंडी के सामने सती कुंड आदि क्षेत्रों के सर्वे के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग को दोहराया जाएगा।
इस दौरान मनोज कुमार मंडल, तस्लीम अहमद, पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन, कामिनी मिश्रा, जय भगवान, विजेंदर चौधरी, कामिल, सभापति सिंह, प्रदीप कुमार, दुष्यंत कुमार, कमल पंडित, नंदकिशोर गोस्वामी, किरण बिष्ट, राकेश, पंकज रावत, सोनू, उषा देवी, पुष्पा दास, प्रभादेवी, रामकरण, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।