HARIDWAR

अवैध खनन में चार वाहन सीज

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने रानीमाजरा में छापेमारी कर खनन सामग्री में लगे तीन ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को पकड़ा है। सभी वाहनों को फेरुपुर पुलिस चौकी लाने के बाद सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार पथरी क्षेत्र के हर्षीवाला, भोगपुर व बिशनपुर स्थित स्टोन क्रशरों से बिना रमन्ना पर्ची के खनन सामग्री ढोने वाले तीन ट्रैक्टर व एक डंपर को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से खनन माफिया रात के अंधेरे में बिना रमना पर्ची के खनन सामग्री ढोने में लगे थे। पुलिस ने सभी वाहनों को अवैध खनन में सीज किया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया अवैध खनन में चार वाहनों को सीज किया गया है।