अतिक्रमण को लेकर दोहरी नीति अपना रहा प्रशासन
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल शहर इकाई की बैठक हरकी पौड़ी निजी प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला और शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा की पुलिस प्रशासन अतिक्रमण को लेकर दोहरी नीति अपना रहा है। एक तरफ व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर उनके त्रिपाल तोड़ रहा है। एक तरफ हरकी पौड़ी से भीमगोड़ा तक फुटपाथ पर अतिक्रमण की गिरफ्त है इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है।
महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा की हरिद्वार में कोरिडोर को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है । प्रशासन कोरिडोर की योजना को लेकर व्यापारियों से बैठक कर स्थिति साफ करें। शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा की पंतदीप पर अवैध सैंकड़ों दुकान लगी हुई है जिसको प्रशासन द्वारा हटाया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा की पुलिस द्वारा व्यापारीयों पर 14 जनवरी 2021 में हुए कुम्भ में गंगा स्नान करने गए व्यापारियों पर फर्ज़ी मुकदमे दर्ज कर दिए थे।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर मुकदमे निरस्त करने की मांग की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट,शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शानू गिरी, सौरभ अरोड़ा, रिक्की अरोड़ा, रामकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे

