HARIDWAR

सैनी क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता  

हरिद्वार। 15 दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीम विजेता बनी। केएलसीए की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के तौर पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया। जमालपुर कलां में किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी द्वारा 15 दिवसीय द्वितीय किशोरी लाल टांगड़ी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की की टीम ने ट्राफी जीत कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं उप विजेता केएलसीए टीम रही। विजेता टीम सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की ने 4 विकेट खोकर 34 ओवर में 197 रन बनाए। टीम के कप्तान शिवम सैनी रहे। केएलसीए की टीम ने 35 ओवर में 196 रन बनाए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं पूरे विश्व में नाम कमा रही हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को पंख लगते हैं और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। ग्राम प्रधान जमालपुर हरेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब विशाल कश्यप के नाम रहा। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन हिमांशु सोनी, बेस्ट बॉलर मोहम्मद फैजल, मैन ऑफ द सीरीज शुभम चौधरी रहे।