HARIDWAR

भाजपा की नीतियों से प्रदेश का हो रहा चहुमुखी विकास

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कुंजा बहादुरपुर गांव में हुई। कार्यसमिति के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ पसांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संयुक्त रूप दीप जलाकर किया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पुष्पगुच्छ देकर सभी का स्वागत किया। कार्यसमिति में डॉ. निशंक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा की नीतियों से प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी पदाधिकारियों को प्रदेश के होने वाले कार्यक्रमों को हर बूथ पर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। बृजेश त्यागी ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा। जिसका अनुमोदन मनोज सैनी, दिनेश पंवार, सुशील त्यागी ने किया। डेटा प्रबंधन की जानकारी प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने दी। मन की बात के जिला संयोजक बीएल अग्रवाल ने मन की बात कार्यक्रम की मुख्य मुख्य बातों के विषय में बताया कि रुड़की जिला इस बार द्वितीय स्थान पर आया है। मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू एवं अरविंद गौतम ने किया। कार्यसमिति में द्वितीय सत्र में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा विकास योजनाओं को गांव के दूरस्थ स्थान तक पहुंचाने में काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों का विकास हो रहा है। फसलों का बीमा संभव हो पाया है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की ओर से चलाई गई आयुष्मान योजना द्वारा उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक लाभान्वित हो पा रहा है। इस अवसर पर सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, दिनेश, भूतपूर्व सांसद हरपाल साथी, सुशील त्यागी, मानवेन्द्र चौधरी, वैजंती माला,राजपाल, संदीप खटाना, हरिमोहन गुप्ता, श्यामवीर सैनी, पवन तोमर, जिला उपाध्यक्ष , प्रदीप पाल, सोनू धीमान,चतेरसेन, भीम सिंह,मुदीप त्यागी, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, सौरभ गुप्ता, राजबाला सैनी, प्रमोद चौधरी,योगेश सिंघल, विकास प्रजापति, मनोज कुमार, योगेंद्र सैनी, सत्येंद्र सिंह चौधरी, मोहम्मद अफजाल, धीरज, गौरव कौशिक, प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी आदि मौजूद रहे।