HARIDWAR

एचआरडीए ने की अवैध रूप से बन रही पांच कॉलोनियां सील

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बन रही पांच कॉलोनियों को सील किया है। एचआरडीए ने सुमन नगर, डैंसो चौक और नवोदय नगर में यह कार्रवाई की है। आरोप है कि बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों को बनाया जा रहा था। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को एचआरडीए की टीम ने सुमन नगर रोड नंबर तीन पर आशीष अग्रवाल की, एक व्यक्ति की सुमनगर चौकी के पास, जेएस पंवार की जय मां राजेश्वरी एसोसिएट सुमननगर, विपिन कुमार चौहान की डैंसो चौक बहादराबाद, नमित कुमार और सचिन त्यागी की ओर से नवोदय नगर रोशनाबाद में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को सील किया है। बताया जा रहा है कि कॉलोनियों में कई प्लॉट लोगों को बेच भी दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान आकाश जगूड़ी, मुकेश कुमार, ललित कुमार, किशन यादव आदि शामिल रहे।