HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

हेड कांस्टेबल से एएसआई बने हरिद्वार पुलिस के 63 जवान

हरिद्वार

मुख्यालय द्वारा जारी सूची के तहत वरिष्ठता क्रम में अपर उप निरीक्षक (एएसआई ) बने जनपद हरिद्वार के 63 हेड कांस्टेबल्स को आज एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह एवं अन्य प्रभारीगण द्वारा कंधे पर स्टार पहनाकर प्रमोशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमोट हुए जवानों की खुशी में शामिल होते हुए संगी साथियों द्वारा मिष्ठान इत्यादि वितरित कर पदोन्नति प्राप्त करने वाले अपने साथी को बधाई दी। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सभी को प्रमोशन के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों को और अधिक तन्मयता एवं निष्ठा से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।